कार्यकर्ता सम्मेलन में 2022 के लिए भरी हूंकार 
कानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में  कानपुर ग्रामीण विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें की मुख्य अतिथि के रूप में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने सम्मेलन में कहा कहा कि आने वाले साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कोई सरकार नहीं बनेगी। साथ ही आज देश जिस हालात से गुजर रहा है। बैंक के डूब रही हैं। आवारा जानवरों से किसान परेशान है। ओलावृष्टि से फसल है बर्बाद हो रही हैं। वह सरकार सिर्फ समाज को हिंदू मुस्लिम के आपसी मतभेद करा कर रोजमर्रा की मुसीबतों से ध्यान भटकाना चाहते हैं। राष्ट्रीय महासचिव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राम नरेश यादव मिनी ने अपने समय में किस प्रकार से राजनीति में संपर्क किया जाता था। यह बता कर कार्यकर्ताओं को किस प्रकार संपर्क करना है। उससे अवगत कराया विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि जिस साला से आज प्रदेश गुजर रहा है। उसका विकल्प सिर्फ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ही है। प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि अपनी असली ताकत का प्रदर्शन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पंचायत चुनाव में दिखाकर 2022 के मिशन  का आगाज करेगी। कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य पूर्व सांसद अपने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख महासचिव पाल यादव ने पूरे कार्यक्रम का संचालन शेरो शायरी से किया मंच की। अध्यक्षता राम सजीवन यादव ने संपन्न की कार्यक्रम की।अध्यक्षीय भाषण में सम्मेलन में उपस्थित। विशाल जनसमूह को जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने विश्वास दिलाया। आपके साथ 24 घंटा संघर्षों में हमेशा उपलब्ध रहूंगा। मुख्य रूप से उपस्थित विनोद प्रजापति, आशीष चौबे, सचिन बोहरा, डॉ प्रिया सिंह, राजू ठाकुर, गोविंद त्रिपाठी स्वामी, शिव कुमार बेरिया, रघुराज सिंह शाक्य, महेंद्र सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।