कानपुर स्मार्ट सिटी कार्यालय का निरीक्षण किया: जिलाधिकारी


कानपुर । कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नगर निगम स्थित कानपुर स्मार्ट सिटी कार्यालय के तृतीय खंड में कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर में बने एक केंद्रीय कंट्रोल रूम की का जिलाधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने आम जनमानस के लिए जारी किए गए टोलफ्री नंबर 18001805159  का गहनता से निरीक्षण कर कार्य मे लगे कर्मचारियों से इसकी जानकारी की। आपको बता दें कि यह टोल फ्री नम्बर 24 घण्टे संचालित है इस कंट्रोल रूम के जरिये शहरवासी अपनी किसी भी प्रकार की समस्याओं को दर्ज करवा सकते है जिसका निस्तारण जल्द कर दिया जाएगा। डीएम ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की आने वाली शिकायतो को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाये ,इसके लिए आने वाली शिकायतों को तत्काल सम्बन्धित विभाग को अवगत कराया जाये जिससे सम्बन्धित शिकायतकर्ता से विभाग सम्पर्क कर युद्ध स्तर पर उसका निस्तारण करा सके। बताते चले कि इस कन्ट्रोल रूम में 20 कॉल को अटेंड किया जा सकता है इसके अतिरिक्त नंबर की व्यस्तता होने पर नगर निगम कट्रोल रूम 05122526004 व 05122526005 इन नम्बरो पर भी संपर्क कर लोग अपनी समस्या बता सकते है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और ऑपरेटरों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी शिकायते जनता की आ रही है उन्हें गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण किया जाए। यह भी सुनिश्चित कर ले कि काल करने वाले को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कहा जाए।