जनता तक पहुंचाये सरकार की योजनायें-जीतू तिवारी


गुरसहायगंज (कन्नौज)। भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। पार्टी की मजबूत कड़ी है। पदाधिकारी डोर-टू-डोर जाकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को देकर जागरूक करें। साथ ही लाभकारी योजनाओं से पात्रों को जोड़कर उन्हें लाभान्वित कराने का कार्य करें।


यह बात सोमवार को नगर के मोहल्ला रामगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीतू तिवारी ने भाजपा पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम के तहत कही। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी आगामी चुनावों के लिये जुट कर पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से नागरिकों को अवगत कराकर जागरूक करें। कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर ही भाजपा की सरकार बनी है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारी जनपद में नहीं रहने दिये जाएंगे। इससे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, ठाकुर हरि वख्श सिंह, रामवीर कठेरिया, शैलेंद्र द्विवेदी, संजीव चतुर्वेदी, अभिषेक पांडे, श्याम सिंह ठाकुर, सोनू पाठक, दीपू तिवारी, संजय तिवारी, रवि कांत त्रिपाठी, मनोज जोशी, हर्षित त्रिवेदी सहित आदि मौजूद रहे।