इरफान अभिमन्यु ने आवाज़ उठाई 


अखिल भारतीय सफाई मज़दूर संघ की शाखा छावनी परिषद कानपुर के सदस्यों द्वारा छावनी में जारी हड़ताल आज खत्म हुई। सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में छावनी परिषद के अधिकारियों से वार्ता करके सहमति से हड़ताल खत्म की गई। सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर 8 दिन से हड़ताल पे थे।छावनी में कूड़ा नहीं उठ रहा था।आज वार्ता के कई दौर आयोजित हुए।जिसमें सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने प्रमुखता से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू ताराचंद व शाखा अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ के साथ छावनी सीईओ से हर मांगों को उठाया।छावनी परिषद ने सभी माँगों को मान लिया।अभिमन्यु गुप्ता के बुलावे पर सपा विधायक इरफान सोलंकी भी प्रदर्शन में पहुंचें और समझौते से पहले उप मुख्यमंत्री केश्वप्रसाद मौर्या से जोरदारी से सफाई कर्मचारियों की मांग उठाई।विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि सपा हमेशा दलित व सफाई कर्मचारी समाज के साथ है।अखिलेश सरकार में उनका खोया हुआ सम्मान वापस दिलाया जाएगा।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि दलित व सफाई कर्मचारी समाज का संरक्षण ही तो हमारे संविधान की असली पहचान है।गांधी,भगत सिंह,सुभाष चंद्र बोस,बाबा साहेब और लोहिया के सपनों का भारत बिना दलित व पिछड़ा समाज की तरक्की के सम्भव ही नहीं है।समाजवादी पार्टी  कंधे से कंधा मिलाकर दलित समाज के साथ खड़ी दिखेगी।साथ में संजय बिस्वारी,जितेंद्र जायसवाल, विनय कुमार,मनोज चौरसिया, हरिओम शर्मा,शेषणाथ यादव,गौरव बकसारिया,अंकुर गुप्ता आदि थे।