गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को किया आटा और चावल  का वितरण 

 

कानपुर, समाजवादी पार्टी के सपा नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह  के नेतृत्व में  जवाहर नगर में  खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह  ने बताया कि देश जहां एक तरफ कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक जनता के हित में लॉक डाउन के आदेश किए हैं। सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है ऐसी स्थिति में हम सभी को एक साथ खड़े होकर देश की सेवा करनी चाहिए इस प्रकार की स्थिति में राजनीति नहीं होनी चाहिए। मलिन बस्ती में जाकर दिहाड़ी मजदूरों को जरुरतमंद को खाद्य सामग्री आटा, चावल, दाल, दूध, ब्रेड का वितरण किया गया। गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को इसलिए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया कि यह बेचारे रोज कमाकर अपने परिवार को खाना खिलाते हैं। इसलिए गरीबों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। और इसी प्रकार से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर रोज जरुरतमंद को खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर अजय शुकला ,हिमांशु सिंह, शिखर सिंह, गौरव दिर्वेदी, मो0अदनान और दानिश सोनार   आदि लोग मौजूद रहे।