डीएम ने वृद्धाश्रम को सुचारू रूप से संचालन हेतु बैठक कर सौंपे निर्देश

वृद्धजनों का साप्ताहिक करायें स्वास्थ्य परीक्षण: डीएम



कानपुर देहात 2 मार्च 2020
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्टेªट कार्यालय में वृद्धाश्रम के सुचारू रूप से संचालन हेतु जनपद स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अकबरपुर वृद्धाश्रम के संचालन के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। बैठक में वृद्धाश्रम के मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार संचालन, वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों एवं कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति, वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत लाभ अनुमन्य कराये जाने, वृद्धजनों के स्वास्थ्य सम्बन्धी परीक्षण आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने वृद्धाश्रम के संचालक को निर्देशित किया कि वृद्धजनों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये तथा वृद्धाश्रम मंे ऐसे कितने वृद्धजन है जिनका आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बना है अथवा नही बना है जिनका नही बना है उनकी लिस्ट बना कर स्वास्थ विभाग को उपलब्ध करा दे जिसके तहत शासन के निर्देशों के क्रम में वृद्धजनों का आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवा कर योजना का लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए मनोरंजन के साधन होने चाहिए तथा ऐसे जो वृद्धजन है अपने घर आते जाते रहते है उनके लिए जो व्यक्ति वृद्धाश्रम से लाने व भेजने का कार्य करता है वह घर का जिम्मेदार होना चाहिए उसका मोबाइल नम्बर तथा रिकार्ड रखे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। जिलाधिकारी द्वारा वृद्धजन गयादीन से पूछा कि समय से नाश्ता, खाना, स्वास्थ्य परीक्षण तथ खेलने हेतु कैरम, लूडो आदि की सही तरीके से उपलब्ध कराया जाता है कि नही जिस पर वृद्धजन द्वारा बताया गया कि वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को समय से नाश्ता, खाना, मनोरंजन के लिए टीवी, कैरम बोर्ड, लूडो, समय से परीक्षण आदि सभी सही तरीके से समय से उपलब्ध कराया जाता है जिसके तहत किसी भी प्रकार कोई दिक्कत नही होती है। उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसे कितने वृद्धजन है जो ऊपर सीढ़ियों से चलने में दिक्कत महशूस करते है तथा एक लिस्ट बना ले तथा उनके लिए नीचे ही प्रबन्ध कर दिया जाये। वृद्धाश्रम संचालक द्वारा बताया गया कि वृद्धजनों को सुबह का नाश्ता 7ः30 बजे, दोपहर का भोजन 12 बजे, सायं कालीन का नाश्ता 3 बजे तथा रात्रि कालीन का भोजन 7 बजे दिया जाता हैं। उन्होंने बताया कि निदेशालय स्तर से सप्ताहिक मीनू निर्धारित किया गया है उसी के अनुरूप प्रतिदिन पोषक व स्वास्थ्यवर्धक भोजन दिया जाता है। बताया कि वृद्धाश्रम में वर्तमान में 78 वद्धजन है जिनमें 22 माताएं व 56 पुरूष वृद्धजन जिनमें 29 वृद्धजनों को समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है व 25 वृद्धजनों को पंेशन आनलाइन करायी जा चुकी है तथा 24 वृद्धजनों को बैंक में खाता खुलवाने की प्रक्रिया चल रही है। जिन्हें शीघ्र ही आनलाइन करा कर पेंशन दिलाने की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल कुमार को निर्देश दिये कि होली पर्व के पहले सभी के बैंक खाता खुलवाकर आनलाइन कराने का कार्य किया जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए तथा वृद्धाश्रम में सीसीटीवी कैमरे सही तरीके से संचालन रहे तथा सभी वृद्धजनों तथा कर्मचारियों का बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति सही तरीके से हो। बैठक में अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल कुमार, स्वास्थ्य विभाग से एपी वर्मा, वद्धाश्रम संचालक राजेन्द्र सिंह, विपिन चन्द्र दीक्षित, कंचन मिश्रा, वृद्धजन गयादीन आदि उपस्थित रहे।