बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं की टिकी नजर

- हाईकोर्ट स्टे के बावजूद नाप करने पहुंची राजस्व टीम



        जमीन पर हाईकोर्ट के स्टे का लगा बोर्ड। 


फतेहपुर। माफियाओं द्वारा शहर की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने की नियत से राजस्व विभाग विभाग के कर्मी से सांठगांठ कर हाईकोर्ट के स्टे होने के बाद भी अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। शहर क्षेत्र के हबीबपुर जेल रोड स्थित भूमि गाटा संख्या 120, 121 व 122 मयूर मान सिंह के नाम दर्ज है। जिसकी गाटा संख्या 121 व 122 में भूमि विवाद के कारण इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्टे लगाया गया है। शहर क्षेत्र से सटी हुई इस बेशकीमती जमीन पर माफियाओ की निगाहें टिकी हुई है। जिसको लेकर कई बार भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने की कोशिश की जा जा चुकी है। भू-स्वामी मयूर मान सिंह ने बताया कि महर्षि स्कूल के निकट हबीबपुर स्थित उनकी नम्बरी भूमि में कुछ भूमाफिया कब्जा करना चाहते है। भूमि विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है और न्यायालय द्वारा स्टे लगाया हुआ है। मौके पर स्टे लगे होने का नोटिस बोर्ड भी लगा हुआ है। भूमाफियाओं द्वारा राजस्व कर्मियों से मिलीभगत कर उनकी बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के लिये बिना किसी सरकारी आदेश के अवैध रूप से नाप की जा रही है। साथ ही बताया कि भूमाफियाओं द्वारा भोले भाले लोंगो को उनके नाम से भूमि का अवैध रूप से विक्रय भी किया जा रहा है। अवैध कब्जा करने के लिये माफियाओ द्वारा राजस्व कर्मियों से सांठ गांठ कर भूमि का बिना किसी सरकारी आदेश के नाप की जा रही है। उन्होंने माफियाओं पर अपनी भूमि पर अवैध तरीके से कब्जाने का आरोप लगाते हुए जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। साथ ही कहा कि पूरे प्रकरण को उच्च न्यायालय को भी अवगत कराया जायेगा।