अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 21 महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित



रजत श्री फाउंडेशन द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर  दिन रविवार को शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। महामंत्री दीप्ती सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि समिति अपने स्तर से लगातार महिला सशक्तिकरण हेतु विगत कई वर्षो से कार्यरत हैं। उसी कड़ी में समिति ने शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह में विशिष्ट क्षेत्रोँ से चयनित 21 महिलाओं को उनकी विशेषताओं के कारण शक्ति स्वरूपा सम्मान 2020 देने का निर्णय लिया है। सम्पूर्ण समारोह में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम जैसे राधा कृष्ण की अदभुत झांकी एव फूलों की होली अंकुर नटराज एण्ड ग्रुप सरस्वती वन्दना,गणेश वन्दना,दुर्गा स्तुति, सूफियाना होली द्वारा कृष्णंम डांस ग्रुप,राजस्थानी नृत्य एव एन.जे.परफोर्मिंग आर्ट्स,बैली नृत्य,शक्ति स्वरूपा नृत्य नाटिका निर्भया,रैम्प वॉक फैशन शो, एवं बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के उत्साहवर्धन हेतु 11 बेटियों का सम्मान व् सुर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है मुख्य अतिथि संजीव पाठक समाज सेवक, अन्नू अवस्थी टीवी आर्टिस्ट,मनोज सेंगर गोल्डन मैन संरक्षक प्रेमलता कटियार की कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रहेगी एव विभिन्न क्षेत्रों से 21 महिलायें व 11 विशिष्ट अतिथि महिलायें अपने आगमन से प्रोग्राम की शोभा बढ़ायेंगी कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए समिति के अध्यक्ष अरविन्द सिंह, महामंत्री दीप्ति सिंह, प्रद्युम्य अवस्थी, भावना अदलखा, विनोद सिंह,संगठन मंत्री नेहा जयसवाल, प्रतीक त्रिवेदी, स्वप्निल तिवारी,विपिन सिंह,कार्यक्रम संयोजक मनीष वर्मा का विशेष सहयोग रहा मंच सञ्चालन सुप्रसिद्ध एकर प्रतीक त्रिवेदी व् वाशु सेंगर के द्वारा किया जायेगा इसी कड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के अंतर्गत 11 बेटियों का सम्मान किया जायेगा।