अबीर गुलाल के साथ धूमधाम से मनाया होली का पर्व

   


गुरसहायगंज (कन्नौज)। होली पर्व पर आस्था और मान्यता के साथ सम्पूर्ण धार्मिक अनुष्ठान के  उपरान्त होलिका दहन किया गया। जगह-जगह युवाओ  के समूह सप्तरंगी रंगों में सराबोर दिखाई दिये। लोग आपसी शिकवे और शिकायतों को भूल कर एक दूसरे से गले मिले। पुलिस बल ने संवेदनशील स्थलों सहित चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रखी। जिसके मददेनजर होली का पर्व शांति व सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ।


उधर नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने भी एक दूसरे  के गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की शुभकामनाये दी। सुबह से ही नगर व क्षेत्र में हाेलिका दहन के उपरान्त नागरिकों व क्षेत्रवासियों ने होली त्योहार मनाने की परम्परा के निभाते हुये गुलाल रंगो से एक दूसरे को सराबोर कर बैण्ड बाजों की धुनों पर धूमधाम से नाच गाकर हा¢ली का त्योहार मनाया। युवाओं ने मदिरा पान के  उपरान्त नगर के मुख्य बाजार जीटी राेड पर डाेल नगाडाे  के बीच रैली निकालकर हा¢लिका मैया क¢ जयकारे के साथ धूमधाम से हाेली मनाई। तो कहीं युवाओं ने डीजे की धुनों पर नृत्य कर हाेली का लुप्त उठाया। तमाम छुटपुट घटनाओं के  चलते रंगों का त्योहार हाेली धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष धीरेन्द्र आर्य, समाजसेवी अशोक गुप्ता, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि इन्द्र कुमार गुप्ता, राकेश चन्द्र वर्मा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी, भाजपा नेता देवेन्द्र देव, भाजपा नेता राजीव ठाकुर आदि ने जनता के बीच रहकर हाेली का त्योहार मनाया। जबकि पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिददीकी, पूर्व फर्रूखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिददीकी, पूर्व विधायक जमालुददीन सिददीकी, कमालगंज ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिददीकी व युवा समाज सेवी अरशद जमाल सिददीकी, युवा व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष जुनैद सिददीकी, भाजपा नेता जीतू तिवारी, दक्षिणी सहकारी समिति अध्यक्ष मयंक गुप्ता, राजीव ठाकुर, संजीव दुबे मुन्ना, राजसिंह छोटे ठाकुर, डा0 वाईपी सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, संदीप त्रिवेदी, जुगुल पाठक, नीरज मिश्रा, विजय दुबे ने भी नगर व क्षेत्रवासियों से गले मिलकर हाेली के पर्व की शुभकामनायें दी।