राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन



कानपुर। दयानंद गर्ल्स कॉलेज कानपुर के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में विषय -विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान पर छात्राओं की एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन और पीपीएन कॉलेज से अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डीएन रायजादा का व्याख्यान हुआ। जानकारी देते हुए डॉ अर्चना दीक्षित ने  बताया कि प्रोफेसर ने छात्राओं को अनुवांशिकी के विषय- मानव जीनोम, जीन उत्परिवर्तन अनुवांशिकी पर पर्यावरण के प्रभाव को बताया। आपने प्रकाश डाला कि भारत में महिलाओं की अभी भी अधिक भूमिका नहीं है जितनी की अमेरिका जैसे देश में है। यदि महिलाएं भी विज्ञान के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी तो देश की उन्नति अत्यधिक होगी।क्राइस्ट चर्च कॉलेज की डॉ शशि जसवंत एवं डॉ सुनीता आर्य ने 2020 की थीम पर प्रकाश डाला। दो बार की नोबेल प्राइज विजेता मैरी क्यूरी जिन्होंने रेडियो एक्टिविटी पर कार्य किया।  कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनीता आर्या ने संयोजन डॉ अंजली श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने  मे वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ ज्योति सक्सेना, डॉ अर्चना श्रीवास्त, डॉ रचना प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ अलका श्रीवास्तव, डॉ वंदना निगम ,डॉ ज्योति, डॉ अर्चना दीक्षित , डॉ रचना सिंह, डॉ कंचन ,सोनिया आदि ने किया।