प्रा0सा0पा0कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा

कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति की नेतृत्व में दिव्यांशी गार्डन में मासिक बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिवकुमार बिरियानी बैठक को संबोधित किया जिला संगठन सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष को संगठन मजबूत करने का मंत्र बताते हुए पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी में सदस्यों को जोड़ने का आव्हान किया सभी फैन दलों के अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र अपनी जिला कमेटी के साथ विधानसभा कमेटी बनाकर 2022 के चुनाव की तैयारी है सेक्टर बूथ बनाने का काम शुरू कर दे 7 मार्च 2020 को विधु बाजार में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आगमन की तैयारी पर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव सचिव बोहरा का फूल माला का भव्य स्वागत किया गया। कई नेता समाजवादी पार्टी छोड़ कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया गया। बैठक के दौरान विनोद कुमार प्रजापति, शिवकुमार बेरिया, गोविंद त्रिपाठी स्वामी, लोहिया वाहिनी ग्रामीण जिला अध्यक्ष आनंद शुक्ला, आकाश प्रजापति, विवेक प्रजापति अनूप, त्रिपाठी जीतू ठाकुर अशोक यादव, राजू ठाकुर, सचिन बोहरा, मोना गौतम आदि लोग मौजूद रहे।