महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था की अनोखी पहल

 

कानपुर।  प्रस्तुति फाउंडेशन के तत्वाधान में मलिन बस्ती में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए कंचन सिंह ने बताया कि 4 साल पहले शिवरात्रि के महापावन पर्व पर प्रस्तुति फाऊंडेशन की नींव रखी गई थी। जिसका उद्देश्य सिंगल पेरेंट्स मदर के बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेना था। हम सबने मिलकर बखूबी 60 बच्चों की ये जिम्मेदारी निभाई। इस शिवरात्रि प्रस्तुति सूरजभान एकल महिला संघर्ष एक सोच एक पहल योजना लेकर समाज के लिए प्रस्तुति ला रहे हैं ।इसका उद्देश्य अकेली महिलाओ को आत्मनिर्भर व सम्मानजनक जीवन देने का प्रयास करना है। सोशल मॉरल एंड इकोनॉमिकल सपोर्ट के द्वारा प्रस्तुति सूरजभान इन अकेली महिलाओं को उनमें छुपी प्रतिभा को बाहर लाने आत्मनिर्भर निर्भय व सम्मानजनक जीवन ना केवल  स्वयम के लिए अपितु अपने बच्चों को देने के इस संघर्ष में शामिल होकर सक्रिय योगदान देने हेतु तत्पर हैं। ताकि वो सूरजभान महिलाए कहला सकें।