किसान दिवस में आयी समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण-सीडीओ


                                 बैठक में भाग लेते सीडीओ व किसान नेता। 


फतेहपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत तृतीय अधिशाषी अभिंयता नहर, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र थरियाॅंव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष, सदस्य एवं अन्य कृषक उपस्थित हुए। कृषि विज्ञान केन्द्र थरियाॅंव के कृषि मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि मौसम आधारित संन्यत्र के द्वारा 12.50 कि0मी0 के दायरे का पूर्वानुमान की जानकारी विकास खण्डवार प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को अगले 05 दिन तक की दी जाती है। जो कि किसानों के खेती करने सहायक सिद्व होता है। किसानों से अपील की गयी कि कृषि विज्ञान केन्द्र में संपर्क कर मौसम आधारित समस्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डा0 नौशाद आलम ने बताया कि वर्तमान रबी की फसल गेंहूॅं में बाली आने का समय है। जिन किसानों के खेतों में नमी नहीं है वह किसान गेंहूॅं की फसल की सिंचाई अवश्यक करें इससे उत्पादन में वृद्वि होगी। इनके द्वारा किसानों से जैविक खेती करने पर अधिक जोर दिया गया। बैठक के दौरान किसानों को फसल में होने वाले रोगों की जानकारी देकर बचाव के तरीके भी बताये गये। विकास खण्ड असोथर के किसानों द्वारा धान तौल न किये जाने की शिकायत की गयी। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चैहान ने अवगत कराया कि विद्युत विभाग द्वारा सुल्तानपुर घोष फीडर पर विद्युत पोल गाढे गये हैं लेकिन अभी तक विद्युत तार नहीं खींचे गये हैं। विकास खण्ड अमौली के ग्राम रामपुर हुसैना के किसान रमाकान्त त्रिपाठी द्वारा शिकायत की गयी कि राजकीय नलकूप संख्या 174 बी0जी0 के पास विद्युत पोल नीचे से टूटा हुआ है तथा दूसरा पोल महर्षि आश्रम के पास टूटा है। माॅंग की गयी कि टूटे हुये विद्युत पोल बदले जायें। उप कृषि निदेशक ने बताया कि इच्छुक किसान यू0पी0 एग्रो,एग्री जंक्शन केन्द्र, इफको केन्द्र एवं साधन सहकारी समिति (काॅआपरेटिव) से क्रय कर सकते हैं। विभाग द्वारा 50 प्रतिशत की दर से अनुदान डी.बी.टी. के माध्यम से किसानों के खाते में भेज दिया जायेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि किसान दिवस में आयी शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारी तत्काल निस्तारण करने का काम करें। इस कार्य में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस मौके पर तमाम किसान व सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।