जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज में गीत गुंजन पत्रिका का विमोचन


कानपुर नगर। संस्कृत भाषा प्राचीन काल की बहुत पुरानी भाषा है, संस्कृत भाषा हमारे संस्कारों से जुड़ी  हुई है , हमारी संस्कृति  पर आधारित है  वेद ,पुराणों , वैदिक साहित्य ,छन्द दोहा व्याकरण आदि से सम्मिलित भाषा है।सभी को सम्मिलित करने वाली ,संस्कृत भाषा में बहुत सारी विधाओं को जोड़ती है । इस भाषा के ज्ञान प्राप्ति के बाद बहुत सारे रास्ते खुल जाते हैं। उक्त बातें आज  जिलाधिकारी डॉ ब्रह्म देव राम तिवारी ने जुहारी देवी गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट  कॉलेज में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम , छात्रों को सम्मनित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हमारे वेदों पुराणों तथा भारतीय संस्कृति की विशेषता को बताती है कि कैसे महापुरुषों द्वारा विभिन्न कलाओं में संस्कृत भाषा को अपने शब्दो में व्यक्त किया है। इस भाषा का ज्ञान प्राप्त करने के बाद भारतीय  संस्कृति के विषय में  अक्षर  ज्ञान प्राप्त हो जाता है। जिलाधिकारी महोदय ने गीत गुंजन साहित्य केंद्रित त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन किया जिसे डॉक्टर कुसुम सिंह द्वारा अविचल किया गया। जिसमें साहित्यिक/ सामाजिक सम्मान ... काव्य कुंज कतरन... साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां लिखी है। उन्होंने संस्कृत भाषा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ सुधा गुप्ता, कार्यक्रम संयोजिका एवं विभागाध्यक्ष डॉ0 रजत चतुर्वेदी ,डॉ0 चांदनी अग्रवाल, डॉ सुधा गुप्ता उपस्थित रही।