दिल्ली हिंसा भाजपा की साज़िश:अभिमन्यु गुप्ता


कानपुर,समाजवादी पार्टी व्यापार सभा व समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्यों ने प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में किदवई नगर साउथ एक्स माल के पास दिल्ली दंगा भड़काने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अनुराग ठाकुर,भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा व भाजपा नेता कपिल मिश्रा का पोस्टर जलाते हुए अनुराग ठाकुर का इस्तीफा मांगा और इन सबको तत्काल जेल भेजने की मांग भी रखी।सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने राष्ट्रपति से मांग रखी की तत्काल केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर को पद से हटाएं। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने संवैधानिक पद पर रहते हुए हिंसा भड़काने वाला भाषण दिया था।यही भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा व पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने भी किया।कल दिल्ली हाईकोर्ट ने भी दिल्ली पुलिस को फटकारा की भाजपा के तीनों नेताओं के भाषणों की जांच कर सब पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और अब तक इन भाजपा नेताओं की वजह से 34 लोगों की जान जा चुकी है।मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया।गृह मंत्री अमित शाह मूक दर्शक बने हुए हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने साजिश के तहत हिंसा भड़काई है।हिंसा में लोगों की जान तो गई ही है पर व्यापारी व कारोबारी लूटपाट के शिकार हुए हैं।संविधान की शपथ लेने वाले मंत्री जब स्वयं हिंसा भड़काने में लगे हैं तो उससे ज़्यादा शर्मनाक क्या होगा।संविधान की शपथ लिए हुए मंत्री पर ही दंगा भड़काने का आरोप है और यह बात दिल्ली हाईकोर्ट ने भी कही।तो ऐसे व्यक्ति को मंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि हम समाजवादियों की मांग है की दिल्ली दंगा भड़काने वालों पर मुकदमा दर्ज हो और उनको गिरफ्तार किया जाए।और अनुराग ठाकुर को मंत्री पद से हटाया जाए।सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष शुभम खोटे,गौरव बकसारिया,करन साहनी, प्रेम नारायण गौतम, राहुल गौतम, फारूक अंसारी, बीरू मैकेनिक, कबीर राव, महेश बाल्मीकि,अंकुर गुप्ता अनस नबी, भगीरथ सिंह आदि लोग रहे।