डीएम ने अकबरपुर तहसील में सुनी फरियादियों की समस्यायें


कानपुर देहात। 18 फरवरी 2020
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने तहसील अकबरपुर के डा0 एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना व शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में से एक है। शिकायतों में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने सम्पूर्ण समाधान दिवस अकबरपुर में  विकास विभाग, पुलिस, राशन कार्ड, विद्युत, आवास, जल निगम, स्वास्थ्य आदि विभागांे की आयी शिकायतों को गंभीरता के साथ सुना व उनका गुणवत्ता के साथ समय से निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस के शिकायतों में जो विभाग डिफाल्टर की श्रेणी में है वह समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कर ले नही तो कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग, विद्युत, समाज कल्याण विभाग व राजस्व, पुलिस विकास आदि की सबसे ज्यादा शिकायते प्राप्त होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार आपूर्ति व समय से ट्रान्सफार्मर बदलना, जर्जर तारों को बदलना, विद्युत विभाग के अधिकारी गंभीरता से ले अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए शासन को पत्र भेजा जायेगा। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने भी फरियादियों की समस्याओं को सुना व उनका निस्तारण कराया। वहीं जिलाधिकारी के तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस रोस्टर के अनुसार सिकन्दरा तहसील में होना था परन्तु आवश्यक कार्य  होने के कारण अकबरपुर तहसील में फरियादियों की समस्यायें सुनी गई।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, बीडीओ अकबरपुर विजयवीर सिंह, अकबरपुर ईओ देवहूती पाण्डेय आदि अधिकारी, कर्मचारी, फरियादी आदि लोग उपस्थित रहे।