बल्दी धाम कोढ़ई में आल्हा एवं भक्ति जागरण में उमड़ी भीड़


             आल्हा गायन प्रस्तुत करतीं टीवी एवं रेडियो गायिका शीलू राजपूत। 


फतेहपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर तेलियानी विकास खण्ड के ग्राम ब्लादी धाम कोढ़ई में आल्हा एवं शिव तांडव का आयोजन किया गया। वीर व ओज की पक्तियां सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गये। आल्हा गायन के लिये टीवी एवं रेडियो की गायिका शीलू राजपूत ने जैसे ही बौरीगढ़ की लड़ाई का चित्रण किया जिसे सुनकर शक्ति व चेतना का संचार हो गया। आल्हा गायन के पश्चात शिव तांडव, ब्रज की होली व कलकत्तेवाली काली आदि का नृत्य दिखाकर लोगो का मन मोह लिया।


कार्यक्रम का उद्घाटन बिंदकी विधयाक करण सिंह पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाली तीन छात्राओं दीपिका, पायल दुबे, महिमा देवी को ओमराज आटोटेक ई-रिक्शा कम्पनी द्वारा उत्साहवर्धन करते हुए वर्षभर की फीस के लिये ग्यारह ग्यारह हजार रुपये की चेक वितरित की गयीं। आयोजक राजेन्द्र सिंह रज्जू भईया ने कहा कि ग्राम महोत्सव के स्वरूप में मनाया जाने वाला पर्व है। जिसमें अभी केवल मेधावी छात्राओं का अभिननदन किया जा रहा है। आगे अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं का अभिननदन किया जायेगा। इस मौके पर संघ के प्रचारक अरुण, विभाग कार्यवाहक ज्ञानेंद्र, प्रदीप, देवेंद्र भदौरिया, दिनेश बाजपई, संतोष सिंह राजू, प्रदीप बाजपई, नीलिमा सिंह चैहान आदि मौजद रहे।