अखिलेश तक जाएगी सफाई कर्मियों की समस्या

कानपुर,28 फरवरी।अखिल भारतीय सफाई मज़दूर संघ,उत्तर प्रदेश के बैनर तले कानपुर छावनी बोर्ड के सफाई कर्मचारियों के धरने में पहुंचे सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने घोषणा करी की अगर 48 घंटे में प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की मांगों पे विचार नहीं किया तो सफ़ाई कर्मचारी अपने खून से प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री को पत्र लिखकर भेजेंगे और छावनी बोर्ड में चल रही ठेकेदारों की अप्रत्यक्ष सरकार की पोल खोलेंगे।समय से वेतन न मिलने और तमाम कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने के विरोध में छावनी परिषद कानपुर के 180 से ज़्यादा संविदा सफाई कमर्चारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं जिसकी वजह से सभी वार्डों में भीषण गंदगी फैल रही है।6 वार्डों में न तो झाड़ू लगी न ही कूड़ा उठा है।नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय सफाई मज़दूर संघ के छावनी शाखा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ ने बताया कि छावनी परिषद के अधिकारी व ठेकेदार मिलकर सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।उन्हें 1 महीने का वेतन भी नहीं मिला और दो पालियों में काम करने का दबाव दिया जा रहा है।धर्मेंद्र सेठ ने बताया कि जब सफाई कर्मचारियों ने नियमानुसार वेतन की मांग की तब से ही अधिकारी व ठेकेदार उत्पीड़न करने लगे।धर्मेंद्र सेठ ने कहा कि जब तक अफसरों व ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।धर्मेंद्र सेठ ने बताया कि लगातार कानपुर में कूड़ा,आवारा जानवरों के खिलाफ अभियान चला रहे सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता को आज धरने में आमंत्रित किया गया और उनसे आग्रह किया गया कि वे इस संघर्ष में सफाई कर्मचारियों का साथ दें और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक सफाई कर्मचारियों से हो रहे अन्याय की बात भी पहुंचाएं।इस मौके पर सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी इस लड़ाई में उनके साथ है और उनकी बात सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुचाई जाएगी।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार में ठेकेदारों का राज है और उनके भ्रष्टाचार से आमजनमानस पीड़ित है। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुम्भ में आकर सफाई कर्मचारियों के पैर धोते हैं और यहां उनकी आवाज़ तक नहीं सुनी जा रही।अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ,सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता, मनोज,प्रमोद, मुकेश,दुलीचंद,सुधीर, विक्की मास्टर,सोनू मंत्री,सन्नो देवी, मधु, माया, रेखा,रत्ना, सुनितु आदि थे।