संतोष सिंह गहमरी ने विजय नगर कानपुर रोड व्यापार मंडल का कराया चुनाव

कानपुर । विजय नगर कानपुर रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के निधन हो जाने पर श्रद्धांजलि सभा विजय नगर काशी होटल में आयोजित की गई। विजय नगर कानपुर रोड व्यापार मंडल काफी दिनों से उथल-पुथल में चल रहा था जिसके बाद व्यापार मंडल को बनाने के लिए और सभी व्यापारी एकजुट होकर एक जगह एकत्र हो सके इसके लिए संतोष सिंह गहमरी से बात की और व्यापारी भी जानते थे अगर विजयनगर व्यापार मंडल बनाने में सेतु का कोई कार्य कर सकता है तो वह है संतोष सिंह गहमरी। क्योंकि संतोष सिंह गहमरी कोई भी व्यापारी बात नहीं काटता हैं। क्योंकि वह व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ते हैं। फिर संतोष सिंह गहमरी ने व्यापारियों की बैठक कर कहां की चुनाव कराने से अच्छा है। कि आप सब की सर्वसम्मति से अध्यक्ष अमित कुमार यादव उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता महामंत्री ओमप्रकाश चौधरी गब्बर कार्यकारणी में निलेश गुप्ता पप्पू गुप्ता दिनेश गुप्ता कल्लू को संतोष सिंह गहमरी ने बनाया और मनोनीत पदाधिकारियों से कहा निष्ठा ईमानदारी से आप काम करें बाकी हम आपके साथ हैं।