प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर, एसएन सेन कालेज, कानपुर, मालरोड के वार्षिकोत्सव विविधा 2019 के तीसरे दिन अन्तरमहाविधालयीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डॉ प्रीति सिंह ने बताया कि जिसका केन्द्र बिन्दु, भारत गौरव गाथा था। जिसमें कानपुर जनपद के ग्यारह महाविद्यालयों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का प्रारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या  पूर्णिमा त्रिपाठी अध्यक्ष प्रबंध समिति प्रोबीर कुमार सेन तथा संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन ने निर्णायक मंडल के साथ किया। प्रतियोगिता का संचालन गीता देवी गुप्ता, ममता अग्रवाल एवं डॉ मीनाक्षी व्यास द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में मुख्य रूप से नूतन वोहरा पूर्व प्राचार्या एएनडी कालेज तथा मुकुलिका हितकारी एसो, प्रो रहे। छात्राओं को प्राचीन ऋषि मुनियों के नाम पर विविध समूहों में विभाजित किया गया था। अंक भार के आधार पर क्रमशः समूह संख्या सीमित होती गई और अवशिष्ट चार समूहों से रेपिड फायर के रूप में प्रश्र पूंछ कर उन्हें अंकभार के आधार पर श्रेणी बद्ध किया गया। इस प्रतियोगिता में डा अराधना द्विवेद्वी सुश्री ममता अग्रवाल डॉ प्रीती पाण्डे, प्रीता के साथ महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाये उपस्थित रही । महाविद्यालय की किरन तथा प्रिया ने प्रोजेक्टर डिस्प्ले में श्लाघनीय सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।