प्रसपा लोहिया के जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ हुआ शानदार स्वागत 


नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अनिल सिंह का स्वागत करते पार्टीजन। 


फतेहपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ फूल मालाओ से लादकर जोरदार स्वागत करते हुये शिवपाल सिह यादव जिन्दाबाद के नारे लगाये। 
 सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव के आवास में लोहिया प्रकोष्ठ के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव उर्फ पिन्टू का कार्यकर्ताओ द्वारा गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव ने बताया कि लोहिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली द्वारा राधानगर बक्सपुर निवासी अनिल सिंह को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गयी है। जिसके तहत आज कार्यकर्ताओ ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अनिल सिंह का कार्यकर्ताओ द्वारा उनके आवास में जोरदार स्वागत किया गया। साथ मौजूद कार्यकर्ताओ ने सकल्प लिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के हाथो को मजबूत बनाने के लिये पार्टी की नीतियो से लोगो ंको अवगत कराकर जोडने का काम किया जायेगा। साथ नीतियो को जन-जन तक पहुचाया जायेगा। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष श्री पिन्टू ने कहा कि जिस विश्वास से प्रदेश नेतृत्व ने उन्हे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है उसे इमानदारी से निभाते हुये संगठन को मजबूत करने के साथ 15 दिनो के अन्दर कमेटी का विस्तार किया जायेगा। इस मौके पर रामसरन सिह यादव, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, अजहर हुसैन, शहनवाज खान, राजन श्रीवास्तव, दीपू यादव, राजेश यादव, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।