नया कानून बनाकर दोषियों को दी जाये सजाए मौत






कानपुर।  हैदराबाद में महिला डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म और जिंदा जलाकर हत्या जैसे जघन्य अपराध पर आम जन मानस में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। देश भर में हर कोई घटना की निंदा करते हुये अपना विरोध जता रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को समाजसेविका दीप्ति सिंह व डॉo बिंदू सिंह के नेतृत्व में शिक्षक पार्क नवीन मार्केट परेड से भारत माता मूर्ति बड़ा चौराहा तक भारी संख्या मे एकजुट होकर स्लोगन लिखी हुई तख्तियों को हाथ मे लेकर विशाल आक्रोश जुलूस निकाला और  हैदराबाद कांड की निंदा करते हुये दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की माँग की।

शिक्षक पार्क से निकाले गये विशाल आक्रोश जुलूस में समाज सेविका दीप्ति सिंह एवं डॉo बिंदू सिंह के कई स्वयंसेवी संस्थाओं  के सदस्य शामिल रहे। आक्रोशित महिलाओं ने हैदराबाद में हुये डॉ० के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या जैसी दिल दहला देने वाली घटना में दोषियों को फाँसी की सजा की माँग के साथ विरोध प्रदर्शन किया  इस दौरान हाथों में बैनर लिये, काली पट्टी बांधे सड़क पर हजारों की भीड़, हाँथों में तरह-तरह के स्लोगन लिखी तख्तियाँ लिये विशाल जुलूस लेकर अपना आक्रोश जताया और भारत माता प्रतिमा पर केंडल जलाकर महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पदाधिकारियों का कहना है  कि यह घटना निंदनीय है। महिलाओ के लिए विशेश कानून बनाने की जरूरत है कानून में बदलाव करे और नया कानून बनाकर दोषियों को सजा-ए-मौत दी जाए।

ईस मौके पर समाजसेविका दीप्ति सिंह एडवोकेट, डॉo बिंदू सिंह, प्रियंका तिवारी, डॉo अनुपमा देशवाल, आभा निगम, स्नेह अग्निहोत्री, शोमिल शर्मा, दीप्ति शर्मा, प्रभा पाण्डेय, कविता सिंह, शिवि शुक्ला, डॉo प्रतिमा शर्मा, कृति त्रिपाठी सहित हजारों की संख्या में महिलायें मौजूद रहीं।