कानपुर उत्सव में पहले दिन आ रही हैं अभिनेत्री आयरा शर्मा कानपुर उत्सव की शोभा बढ़ाने
 

कानपुर, शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क में 26 जनवरी 2020 से 2 फरवरी तक कानपुर उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। उस समय प्रतिदिन सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों के साथ-साथ कानपुर की धरोहर की भी जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी कानपुर उत्सव के आयोजक विजय सिंह मार्तोलिया ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि 8 दिन चलने वाले इस उत्सव में पहले दिन योगा के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। और विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हुए हैं। एक शाम शहीदों के नाम एक शाम यूपी पुलिस के नाम, एक दिन कमाऊ संस्कृति कार्यक्रम के नाम, एक शाम भोजपुरी समाज के नाम और समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित करना, गत वर्ष के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम के 10 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जो अपने कार्य को पूरी तरह ईमानदारी से करते हैं। कानपुर उत्सव प्रांगण में सैकड़ों दुकानें लगाई जा रही हैं। जिसके माध्यम से व्यापार को बढ़ावा दिया जा रहा है। शहर में निर्मित तमाम उत्पादों की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी जो देश ही नहीं दुनिया में भी प्रचलित है। फिल्मी दुनिया में कानपुर शहर के काम  करने वाले कलाकारों को भी कानपुर उत्सव में सम्मानित किया जायेगा। और उनके प्रोग्राम भी यहां होंगे। बच्चे महिलाएं और हर वर्ग के स्वस्थ मनोरंजन के तमाम प्रतियोगिताएं प्रतिदिन होंगी। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को कानपुर में जोड़ा जा सके। कानपुर उत्सव की तैयारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया है। यह टीम अपना कार्य युद्ध स्तर पर कर रही है।