हैरिसगंज खंड के अंतर्गत नव निर्मित 33/11 के वी उपकेंद्र अहिरवां का लोकार्पण




कानपुर।  08.12.2019 को केस्को के हैरिसगंज खंड के अंतर्गत नव निर्मित 33/11 के वी उपकेंद्र अहिरवां का लोकार्पण माननीय श्री सतीश महाना जी कैबिनेट मिनिस्टर उत्तर प्रदेश सरकार के कर कमलों द्वारा किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में श्री अजय कुमार जी, प्रबंध निदेशक केस्को द्वारा माननीय महाना जी को धन्यवाद दिया गया। माननीय मंत्री जी द्वारा अहिरवां उपकेंद्र को रिकॉर्ड 1 वर्ष के अंदर ही निर्माण कर चालू करने के लिए केस्को के सभी अधिकारी कर्मचारियों की भूरि भूरि प्रसंशा की गयी। अहिरवां उपकेंद्र का शिलान्यास दिनाँक 22.12.18 को माननीय महाना जी द्वारा ही किया गया था। माननीय मंत्री जी द्वारा कानपुर नगर वासियों को केस्को द्वारा 24 घंटे विधुत आपूर्ति देने के लिए केस्को की प्रसंशा की गयी। 

लोकार्पण कार्यक्रम में श्री मनीष गुप्ता,  अधीक्षण अभियंता निर्माण, श्री गगन बिहारी श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता सिविल, श्री सुमंत, अधिशाषी अभियंता, हैरीसगंज, श्री शशांक अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता, सर्वोदयनगर, श्री चंद्रशेखर बाबू अम्बेडकर, मीडिया प्रभारी, श्री होशियार सिंह, सहायक अभियंता, श्री तोयज़ मिश्रा, श्री विपीन गंगवार, श्री विकास गुप्ता, सभी सहायक अभियंता, श्री गुलशन, अवर अभियंता सिविल, हैरिसगंज खंड जे सभी अवर अभियंता आदि उपस्थित रहे।