गलन भरी सर्दी में जरुरतमंदों को किए कंबल वितरण

कानपुर। भोजपुरी महासभा के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी की अध्यक्षता में गलन भरी सर्दी में जरुरतमंद को कंबल वितरण किए गए जानकारी देते हुए संतोष सिंह गहमरी ने बताया कि सर्दी के कारण आम आदमी के हाल बेहाल हैं। गलन भी सर्दी में हर व्यक्ति सर्दी से बचने के उपाय सोच रहा हैं। जिनके पास गर्म कपड़े नहीं हैं। वह बेचारे किस प्रकार से अपना जीवन यापन कर रहा हैं। इसीलिए जरुरतमंदों को 101 कंबल वितरण किए गए। वही आम जनता ने और क्षेत्रीय नागरिकों ने संतोष सिंह गहमरी के इस कार्य की प्रशंसा की और कहा कि आए दिन संतोष सिंह गहमरी जनता के हित में कार्य किया करते हैं। ऐसे व्यक्ति को जनता का प्रतिनिधि होना चाहिए जो जनता के हितों में कार्य करें राजनीतिक दलों को चाहिए कि ऐसे व्यक्ति को टिकट दे जो जनता के लिए समर्पित हो और जनता के लिए कार्य करें। मुख्य रूप से उपस्थित संतोष सिंह गहमरी, डॉ आनंद झा, छोटे लाला, अमित यादव, धीरेंद्र पासवान, रमाकांत गुप्ता, गब्बर रंग बहादुर, प्रभात पाल, विजय साहू, अरविंद बेली, वंदना मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।