दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी ने की बैठक


              ========== बैठक में भाग लेते प्रदेश प्रभारी बाजीराव खाड़े व अन्य ========== 
फतेहपुर। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार व किसानों की दयनीय स्थिति को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में भारत बचाओ रैली चैदह दिसम्बर को आयोजित करने का निर्णय लिया है। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। बुधवार को प्रदेश प्रभारी बाजीराव खाड़े ने कांग्रेसियों की बैठक लेकर रैली को सफल बनाने की रणनीति सिखाई। तत्पश्चात प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम दस-दस लोगों को दिल्ली ले जाने के लिए प्रेरित किया। 
शहर के बुलेट चैराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। बैठक में प्रदेश प्रभारी बाजीराव खाड़े, महासचिव धु्रवराम लोधी, सचिव हरदीपक निषाद ने शिरकत की। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी श्री खाड़े ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की दयनीय स्थिति व अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने भारत बचाओ रैली चैदह दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित की है। रैली के माध्यम से केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जायेगा। इस रैली को कामयाब बनाना कांग्रेसियों का दायित्व है। इसलिए अभी से जुट जायें और गांव-गांव जाकर लोगों को दिल्ली रैली में ले जाने के लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी कम से कम दस-दस लोगों को दिल्ली ले जाने का काम करें। जिससे रैली को सफल बनाया जा सके। सभी पदाधिकारियों को प्रदेश प्रभारी ने अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी। इसके अलावा उन्होने तीस दिसम्बर तक जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी के गठन का निर्देश भी दिया। इस मौके पर हेमलता पटेल, दूरबीन सिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह चैहान, देव कुमार दीक्षित, शिवाकांत तिवारी, मोहसिन खान, उदित अवस्थी, वीरेन्द्र गुप्त, अशोक दुबे, संजय पासवान, विनय तिवारी, आशीष गौड़, बीके शुक्ला, अरूण जायसवाल, कंधईलाल, विजय प्रताप सिंह, शिवकरन मौर्या, रामेन्द्र सिंह, ओम नारायण पासवान, नरेश कनौजिया, बब्लू कालिया, नितेश सोनी, रामचन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी, सोमदत्त शुक्ला, इकबाल अहमद, गुलाब सिंह, राजू मिश्रा, उदित नारायण अवस्थी, सुरेन्द्र गौतम, मुश्ताक, सियाराम, हरी प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे।