भारत बचाओ महारैली में जनपद से बड़ी संख्या में जायेंगे कांग्रेसी- विभाकर 


पत्रकारों से बातचीत करते एआईसीसी सदस्य विभाकर शास्त्री


फतेहपुर। भारत बचाओ महारैली में जनपद से पाँच सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता पहुंचेगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध धरने में शामिल होंगे। उक्त बातें एआईसीसी सदस्य विभाकर शास्त्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
शुक्रवार को ज्वालागंज स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एआईसीसी सदस्य विभाकर शास्त्री व पूर्व विधायक अमरनाथ सिंह अनिल की संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान विभाकर शास्त्री ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण देश की जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा देश में धर्म के आधार पर नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। संविधान से हटकर मनमाने निर्णय किये जा रहे है। मंहगाई आसमान छू रही है। क्रय केंद्रों में सत्ताधारी दलों से संरक्षण प्राप्त माफियाओ का बोलबाला है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नही मिल रहा है। जबकि क्रय केंद्रों पर किसानों की जगह बेचैलियो का धान खरीदा जा रहा है। देश के युवा बेरोजगार हो रहे हैं। उद्योग धंधे दिन प्रतिदिन बन्द हो रहे है। सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने में नाकाम हो चुकी है। साथ ही कहा की भाजपा शासन में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। देश की विकास दर धीमी होती जा रही है। जो कि बेहद गंभीर विषय है। श्री शास्त्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता देश के राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्र होंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध हल्ला बोलने का काम करेंगे। पत्रकार वार्ता का पश्चात एआईसीसी सदस्य विभाकर शास्त्री, पूर्व विधायक अमरनाथ सिंह अनिल एवं निवर्तमान शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने खागा एवं बिंदकी तहसील क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओ के साथ रैली को लेकर रणनीति तय की। साथ ही बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओ से रैली में पहुँचकर सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर औसाफ अहमद, महेश द्विवेदी, सै0 शहाब अली, नीटू मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।