योगी सरकार सिर्फ नेम प्लेट बदलने का कर रही काम-सुखराम सिंह
कानपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो का शुभारंभ कानपुर में किया तो राजनैतिक गलियारों में हलचल मच गई वही माल रोड हीरा पन्ना गेस्ट हाउस में सपा नेता हाजी इखलाख अहमद बबलू के कार्यक्रम में आए राज्यसभा सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव ने कहा कि योगी सरकार सिर्फ नेम प्लेट बदलने का काम कर रही है। मेट्रो का उद्घाटन अखिलेश सरकार ने किया था। लगता है। योगी सरकार कोई दूसरी मेट्रो चलाने जा रही है। ढ़ाई साल से ज्यादा योगी सरकार को हो गया है लेकिन काम के नाम पर कुछ नहीं किया पूर्व कि अगले सरकार में जब मेट्रो का उद्घाटन हो चुका था। उसी मंच पर वैंकेया नायडू कानपुर सांसद मुरली मनोहर जोशी तथा सपा के मंत्री और विधायक मौजूद थे।उसी कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है।उत्तर प्रदेश की हालत बद से बदतर चुकी है स्मार्ट सिटी के नाम पर गड्ढा सिटी बनकर रह गया है। विश्व का सबसे प्रदूषित शहर कानपुर हो गया है।ढाई साल की योगी सरकार की यह उपलब्धि है कि कानपुर को सबसे गंदे शहर का तमगा मिला है। डेंगू जैसी बिमारियों ने अपने पैर पसार लिए हैं। जनता इनके झूठ को पहचान झुकी है।आने वाली चुनाव में जिसका खामियाजा इनको भुगतना पड़ेगा। और जनता इनको वोट की चोट से सत्ता से बाहर करेगी। भाजपा सरकार में लोकतंत्र की परिभाषा ही बदल दी है। सरकार के खिलाफ विरोध करना अपराध है। सच बोलना अपराध हैं। हिटलर शाही पर यह सरकार चल रही है।