वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ायें -साध्वी 

फतेहपुर। किसानों को खेती के नये-नये गुर सिखाये जाने के साथ ही उपकरण उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को किसान मेला एवं रवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की समस्याओं के निस्तारण के साथ साथ कृषि वैज्ञानिकों द्वारा वैज्ञानिक विधियों से खेती करने व खेती सम्बन्धित अन्य बारीकियों से अवगत कराया गया।
आईटीआई प्रांगण में रवि गोष्टी व किसान मेला आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कृषि मेले में किसानों को उद्यान, पशुपालन, बागबानी, रेशम, मत्स्य, कृषि विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी व उनका लाभ दिलाये के लिए स्टाल लगाए गए थे। वहीं किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा परम्परागत तरीके की जगह वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती कर अधिक लाभ कमाए जाने के बाबत जानकारी दिए जाने के साथ ही खेती करने में आने वाली समस्याओं व उनके निस्तारण की बारीकी से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी किये जाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। किसानों के लिए अनेक योजनाओ को संचालित किया जा रहा है। वही किसानों को योजनाओ का लाभ भी दिलाया जा रहा है। उन्होंने अन्ना मवेशियों की समस्याओं से निजात दिलाये जाने के लिए अधिक गौशालाओ के निर्माण करने व कृषि की लागत कम कर अधिक लाभ अर्जित करने के लिए पशुपालन व खेती के परम्परागत तरीको की जगह वैज्ञानिक तकनीक अपनाये जाने पर बल दिया साथ ही। वैज्ञानिको द्वारा प्रमाणित बीज व रासायनिक खादों की जगह जैविक खाद का प्रयोग करने का आह्वान किया। कार्य्रकम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि उनके द्वारा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तरित करने के साथ ही अधिकरियों को भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को सस्ती दरों पर खाद व प्रमाणित बीज सोसायटियों में उपलब्ध है। उन्होने किसानों से आय बढ़ाने के लिये रोजगार परक खेती को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया। वही कृषि तकनीक को बढ़ावा दिए जाने के लिये कृषि सेवा केंद्र संचालको को एक वर्षीय डिप्लोमा का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर सदर विधायक विक्रम सिंह, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, मुख्य विकास अधिकारी थमीम अंसरिया ए, उप कृषि निर्देशक, कृषि वैज्ञानिक, एव बड़ी संख्या में अन्य विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।