सत्ता और संख्या बल का भाजपा ने किया गलत उपयोग  - अजय कुमार लल्लू


 

कानपुर। शहर में काग्रेसियों की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता और संख्या बल का भाजपा गलत उपयोग करते हुए सविंधान का हनन कर रही है।  
मंगलवार को शहर पहुंचे प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यपर्ण करने के साथ ही उन्हे नमन किया। इस दौरान मौजूद काग्रेसियों ने सविधान दिवस पर बाबा साहेब अम्बेडकर को याद करते हुए कहा कि आज के दिन यानी 26 नवम्बर 1949 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद को भारत का सविधान सौपा गया था। भारत का सविधान अन्य देशो के सविधानों से सशक्त है,जिसके चलते भारत देश के सभी नागरिक समान अधिकार का हक रखते है। सभी देश भारत के सविधान को उत्कृष्ट सम्मान मानते है। काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजापा देश के सविधान का हनन कर रही है,सविधान की रक्षा के लिए काग्रेस ने संसद में हुंकार भरी। काग्रेस पार्टी सविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान पूर्व सांसद राकेश सचान,शहर काग्रेस अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहें।