मुलायम के जन्मदिन पर केक काट सपाईयों ने मांगी लम्बी उम्र

- नेताजी के संघर्षों को याद कर अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प 



नेताजी के जन्मदिन पर केक काटते जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव।  


फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक/संरक्षक एवं पूर्व रक्षामंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव का 81 वां जन्मदिन जिला मुख्यालय सहित तहसीलों में पार्टीजनों ने केक काटकर धूमधाम से मनाया। सपाईयों ने नेताजी की लम्बी उम्र की ईश्वर से दुआएं मांगी। केक कटते ही नेताजी जिन्दाबाद, समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद के नारों के बीच केक का उपस्थित सपाईयों ने लुत्फ उठाया। खुशी में कई सपाईयों के मुंह और हाथ भी केक से सने दिखाई दिये। सपाईयों ने नेताजी के संघर्षों को याद करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। 
शहर के शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव की अगुवई में नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर भारी भरकम केक काटकर खुशी मनायी गयी। केक कटते ही नेताजी की लम्बी उम्र की दुआओं के साथ-साथ सपा जिन्दाबाद, नेताजी जिन्दाबाद के नारों से पार्टी कार्यालय गुंजायेमान हो उठा। तत्पश्चात कार्यालय में ही गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने नेताजी को जमीनी, जुझारू होने के साथ-साथ सर्व समाज हितैषी नेता की संज्ञा दी। वक्ताओं ने कहा कि इटावा जनपद के सैफई गांव में जन्में मुलायम सिंह यादव ने शुरू से ही किसानों, मजलूमों व शोषितों के लिए संघर्ष किया। जिसका नतीजा रहा कि वह देश के रक्षामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को भी सुशोभित किया। उनके संघर्षों के बल पर ही देश की जनता नेताजी मुलायम सिंह यादव को धरती पुत्र के नाम से पुकारती है। नेताजी के संघर्षों को आगे बढाते हुए ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। उपस्थित सभी सपाईयों ने संकल्प लिया कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार पार्टी को भारी बहुमत से जिताकर अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है। इस मौके पर वीरेन्द्र यादव, हाजी रजा, हाजी रफी अहमद, नगर अध्यक्ष नफीस उद्दीन, सदर विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र लोधी, जगदीश उर्फ जालिम सिंह, सुनील उमराव एडवोकेट, विपिन सिंह यादव, चैधरी मंजर यार, जंग बहादुर सिंह मखलू, सऊद अहमद, तनवीर हुसैन नकवी, शकील अकबर, अयाज अहमद उर्फ राहत, फैजान अहमद मून, कपिल यादव, रहीम राईन, तरन्नुम परवीन, बृजेश सोनी, जिया उद्दीन राजू, एनुल आब्दीन हुमायूं, सुहेल अहमद हेमू सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।