किसानों के हक के लिए करूंगा संघर्ष-अवधेश गुप्ता


- भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष ने व्यक्त की प्रतिक्रिया


गुरसहायगंज (कन्नौज)। नगर के जीटी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता उर्फ राजू अन्ना ने प्रेसवार्ता में बताया की देश के अन्नदाता किसानांे की दयनीय स्थिति एवं उनके अधिकारों के लिए किसी भी सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए है।
गुरूवार को प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अबधेश गुप्ता राजू ने बताया कि किसानों को उनकी फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। जबकि अपने गोदामों में जमाखोरी करने वाले बिचैलिए महंगे दामों पर खाद्य पदार्थ की बिक्री कर रहे हैं। आए दिन वाहन चेकिंग व विद्युत चेकिंग आदि नए-नए हथकंडों का प्रयोग कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों में बैठे बाबू भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर किसानों का कोई भी कार्य बिना सुविधा शुल्क के नहीं कर रहे हैं। भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी देते हुए सुधर जाने की हिदायत दी है। कहा कि जब सीमा पर जवान और खेत पर किसान तैनात होता है, तभी इस देश की रक्षा और लोगों का पेट पलता है। कहा की राजनीतिक दलों ने किसानों को सिर्फ वोट बैंक मानकर चुनाव के समय लोकलुभावन वादे कर वोट हथियाने के अलावा उनके हितों एवं अधिकारों के विषय में कोई विशेष रुचि नहीं दिखाई है। किसानों के हक व अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहूंगा। इस अवसर पर उनके साथ दिनेश कुमार, राजेश, कल्लू, राहुल, सुनील आदि मौजूद रहे।