कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी का जन्मदिन 

- गोष्ठी में व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की विस्तार से चर्चा 



गोष्ठी को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय।  



फतेहपुर। आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू का 130 वां जन्मदिन जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया। गोष्ठी में वक्ताओं ने नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। 
नेहरू जी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने नेहरू जी के देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान एवं स्वतंत्र भारत के निर्माण पर चर्चा की। कांग्रेसियों ने नेहरू जी के प्रति विपक्षी दलों द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ लामबंद होकर लोगों के सामने सच्चाई लाने का संकल्प लिया। कांग्रेसियों ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प भेंटकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अखिलेेश पाण्डेय ने कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम हमें नेहरू जी के देश के प्रति योगदान से अवगत होने के लिए अध्ययन करना होगा। जब हम नेहरू जी के बारे में जानेंगे तभी उनके खिलाफ दुष्प्रचार का जवाब दे पायेंगे। वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री संतोष कुमारी शुक्ला ने नेहरू जी के जेल जाने से लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करने को याद किया। इस मौके पर सुधाकर अवस्थ्ज्ञी, बीके शुक्ला, श्रवण कुमार गौड़, वीरेन्द्र गुप्ता, मनोज घायल, नरेन्द्र सिंह रिक्की, हेमलता पटेल, क्षत्रपाल दुबे, शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, अशोक दुबे, मोहसिन खान, पंकज सिंह गौतम, बच्चा बाजपेयी, गगन प्रताप सिंह, आशीष गौड़, अरूण जायसवाल, नवनीत तिवारी, शिव कुमार अग्निहोत्री, विनय तिवारी, शिखर शुक्ला, अशोक कुमार शुक्ला, विनय द्विवेदी, आशुतोष पाण्डेय आदि मौजूद रहे। 
शहर कांग्रेस कमेटी के ज्वालागंज स्थित कार्यालय में भी पं0 नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने की। उन्होने कहा कि पं0 नेहरू ने अपना जीवन एक स्वाधीनता सेनानी के रूप में शुरू किया। वह कई बार जेल गये। उन्होने आजादी के बाद देश के विकास के लिए कई पंचवर्षीय योजनाएं आरम्भ की और देश को गुलामी के अंधकार से निकालकर विकास के मार्ग की राह दिखाई। महेश द्विवेदी व पं0 रामनरेश महाराज ने कहा कि भारत के आजाद होने तथा भारत पाकिस्तान बंटवारे के समय उन्होने देश की बागडोर संभाली। देश को विकास की राह पर ले जाने का कार्य किया। उन्होने विश्व को पंचशील सिद्धान्त दिया। इस मौके पर अमरनाथ सिंह, कैलाश द्विवेदी, राजकुमार मौर्य, बृजेश मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, संतोष यादव, शहाब अली, मोईन चैधरी, ओम प्रकाश गिहार, राजू लोधी, औसाफ अहमद, प्रशांत श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सूफियान अंसारी, अजय बच्चा, निजाम उद्दीन, ओम प्रकाश कोरी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।