गरीबों को खाना खिलाकर मनाया गया मुलायम सिंह का जन्मदिन


कानपुर नगर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की कोषाध्यक्ष हेमलता शुक्ला द्वारा सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन बडे धूम-धाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर हेमलता शुक्ला के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम केक काटा गया तथा उपस्थित नेताओ और पदाधिकारियों ने नेता जी के जीवन की
मंगलकामना की प्रार्थना की।
इस दौरान विशाल भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हेमलता शुक्ला तथा अन्य प्रसपा के पदाधिकारियों ने गरीबो को खाना वितरण किया। हेम लता
शुक्ला ने कहा कि नेता मुलायम सिंह यादव जी शिवपाल के बडे भाई तो है ही साथ ही लोहिया विचार धारा को समाज के बीच लगातार प्रवाहित करने वाले मुख्य बिंदु है।
उन्होने कहा कि नेताजी ने सारा जीवन लोगो की सेवा और सभी धर्मो को समान रूप से स्वीकारा और कभी किसी में भेदभाव नही किया। कहा कि आज नेता जी का जन्मदिन
है अतः हम सभी ह्रदय की गहराईयों ने उनके स्वास्थ्य तथा लंबे जीवन की ईश्वर से कमना करते है। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष शिव मोहन सिंह
चंदेल, सचिन वोहरा, महासचिव डा0 प्रतिमा शर्मा, प्रदेश सचिव आशीष चैबे, विनोद प्रजापति, अशोक यादव, आनंद शुक्ला, तारा गुप्ता, चंद्र गोपाल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।