दिव्यांगों के बीच मनाया धरतीपुत्र का जन्मदिन


- गोष्ठी का आय¨जन कर जीवन पर डाला प्रकाश। 


गुरसहायगंज (कन्नौज)। नगर व क्षेत्र में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के  81वें जन्म दिवस के  मौके  पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर हर्ष व्यक्त किया। नगर सहित कई स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया के  जन्मदिवस पर कम्बल वितरण, फल वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम में  आय¨जन कर दीर्घायु की कामना की। 
शुक्रवार को नगर के आजाद नगर स्थित लकी मानसिक दिव्यांग एवं अनाथ आश्रय गृह में सपाईयों ने मुलायम सिंह यादव के  81 वें जन्म दिवस को दिव्यांग बच्चों के बीच धूमधाम से मनाया। इस दौरान सपाईयों ने केक काटकर दिव्यांग बच्चों को फल व मिठाई वितरित की और नेता जी के जन्म दिवस पर ईश्वर से उन्हें स्वस्थ्य रखने व दीर्घ आयु प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान सपा नेता मुकीम खां ने कहा कि नेता जी हम सभी के आदर्श है उनसे हमें जीवन मे मार्ग दर्शन मिलता है। इस दौरान डाक्टर वाईपी सिंह, शोभित प्रताप सिंह, सयुस पूर्व प्रदेश सचिव हसीब हसन, युवा सपा नेता मुकीम खान, तालिब खान, सौरभ सिंह, अमन खान, अब्दुल हक, गौरव वर्मा, मेहराज हसन, मेहराज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।