चेकिंग मुहिम में वाहन चालकों समेत छात्रों को बांटे सांकेतिक चिन्ह पम्पलेट


महर्षि विद्या मंदिर के छात्रों को पम्पलेट बांटते टीएसआई व जेल चैकी इंचार्ज।  


फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देशन में चल रहे यातायात माह नवम्बर अभियान के क्रम में यातायात उपनिरीक्षक व जेल चैकी प्रभारी ने शहर के विभिन्न स्थानों में चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पम्पलेट का वितरण किया। छात्रों को भी यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। 
यातायात उपनिरीक्षक आशीष सिंह मय टीम व जेल चैकी प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह के साथ कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। लोगो को यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरुक किया गया। जेल रोड चैकी में स्थित विद्यालय महर्षि विद्या मंदिर के बच्चो को यातायात नियमो का पालन करते हुए रोड क्रॉस करना व सांकेतिक चिन्हों के बारे में भी जानकारी दी गयी। जनपद में चल रहे प्राइवेट एम्बुलेंस को चेक किया गया। उनके शीशे में लगे काली फिल्म को उतरवाया गया। दो पहिया वाहन चला रहे दोनो महिला चालक व अन्य द्वारा हेलमेट लगाया गया था उनको रोक कर सांकेतिक चिन्हों के बारे में जानकारी देकर सांकेतिक चिन्ह पंपलेट वितरित किया गया। पैदल यात्रियों को पम्पलेट वितरित कर यातायात नियमो की जानकारी दी गयी। चेकिंग दौरान कुल 212 वाहनों का चालान किया गया। जबकि 15500 शमन शुल्क व 02 वाहन सीज किये गये।