बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

कानपुर । महानगर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में भारत रत्न पं. जवाहर लाल नेहरू की 130 वीं जयंती समारोह आज घंटाघर स्थित नेहरू प्रतिमा स्थल पर मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों और कॉंग्रेस जनों ने भाग लिया। प. नेहरू प्रतिमा को दूध और गंगा जल से नहलाने के बाद काँग्रेस जनो ने माल्यार्पण किया और एक बड़ी संगोष्ठी का आयोजन किया. जिसमें वक्ताओं ने पंडित नेहरू को युगपुरुष की संज्ञा दी संगोष्ठी में पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि पंडित नेहरू के पंचशील सिद्धांतों से देश भटक जाने के कारण देश आज हर मोर्चे पर विफल होता जा रहा।अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि यह पंडित नेहरू का ही चमत्कारिक नेतृत्व और व्यक्तिव था कि भारत की आजादी के लिए जेल यातनाएं सह कर पहले देश को एकजुट किया और आजादी के बाद एक समृद्धशाली भारत का निर्माण किया। नीतियों का अनुसरण कर कार्यक्रम का संयोजन सुशील तिवारी ने और संचालन सुनील राठौर ने किया. प्रमुख रूप से शंकर दत्त मिश्र, पूर्व मेयर अनिल शर्मा, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, इकलाख अहमद डेविड, निजामुद्दीन खां, कृपेश त्रिपाठी, के के तिवारी, राजकुमार यादव, सुरेश अग्रहरि, मुन्ना खां, गुलाब सिंह कोरी, मदन मोहन शुक्ला, अब्दुल मन्नान, राजकुमार शुक्ला, कमल जायसवाल, महेंद्र त्रिपाठी, राजेन्द्र द्विवेदी सप्पू, कमल शुक्ला बेबी, सैमुअल लकी सिंह, रामनारायण जैस, जफर शाकिर, डॉ आलम,संजय शाह, आदि शामिल थे।