सरदार पटेल की जयन्ती पर निकली एकता की दौड़


- द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले नूरूल हुदा को सम्मानित करते विधायक एवं डीएम।  



फतेहपुर। अखण्ड भारत के निर्माता लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयन्ती के अवसर पर गुरूवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउण्डेशन के तत्वाधान में एकता की दौड़ (रन फार यूनिटी) का आयोजन किया गया। जिसमें नूरूल हुदा इंग्लिश स्कूल के लगभग चार दर्जन बच्चों ने हिस्सा लिया। दौड़ के समापन पर जिलाधिकारी ने स्कूल को द्वितीय स्थान देते हुए शील्ड प्रदान की। 
शहर के पटेलनगर चैराहा स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल से रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें नूरूल हुदा इंग्लिश स्कूल के 46 बच्चों ने शिरकत की। विधायक करण सिंह पटेल एवं जिलाधिकारी संजीव सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। प्रतिमा स्थल से शुरू हुयी दौड़ पत्थरकटा, पार्षद चैराहा, विद्यार्थी चैराहा होते हुए पुनः पटेलनगर पहुंचकर समाप्त हुयी। इस दौड़ में अन्य विद्यालयों के बच्चे भी शामिल रहे। विधायक व डीएम ने बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। नूरूल हुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल को जिलाधिकारी ने द्वितीय स्थान देते हुए शील्ड प्रदान की। एकता की दौड़ में आदर्श श्रीवास्तव एवं वीर प्रताप सिंह (अध्यापक) के अलावा दौड़ में भाग ले रहे राजन सिंह कक्षा आठ ने दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के कक्षा 6 से 11 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबन्धक मौलाना मो0 उमर शरीफ मजाहिरी ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।