फतेहपुर में धूमधाम से मनाई गयी गांधी व शास्त्री जयन्ती 

  • रैली निकाल पालीथिन से गुरेज के प्रति किया जागरूक

  • डीएम ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि 



फतेहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती जिले भर में धूमधाम के साथ मनाई गयी। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, स्कूलों सहित राजनीतिक दलों ने भी महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दोनों महापुरूषों के बताये सिद्धान्तों पर अमल करने का संकल्प लिया। इससे पूर्व सभी संस्थानों में झण्डारोहण किया गया। 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 115 वीं जयन्ती पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। दोनों ही महापुरूषों को उनकी प्रतिमाओं के अलावा तैलीय चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कलेक्ट्रेट भवन व कैम्प कार्यालय पर तिरंगा फहराया। तत्पश्चात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी। गांधी मैदान में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होने सभागार में आयोजित गोष्ठी में गांधी व शास्त्री के जीवन दर्शन के साथ ही स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके योगदान को प्रस्तुत किया। डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी ने जहां सत्य, अहिंसा का पाठ पढ़ाया वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी की मिसाल पेश की। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण जागरूकता, स्वच्छ भारत अभियान, फिट इंडिया प्लागिंग रन कार्यक्रम में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करके शुभारम्भ किया। कई कुष्ठ रोगियों को कम्बल, चप्पल एवं दवा किट वितरित की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मो0 इरशाद, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा के अलावा अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी थमीम अंसारिया ए ने झण्डारोहण कर गांधी व शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रमेश व पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक पूजा यादव ने झण्डारोहण किया। जनपद न्यायालय में जिला जज विनोद कुमार तृतीय ने झण्डारोहण किया। जिला पंचायत में अध्यक्ष डा0 निवेदिता सिंह, नगर पालिका परिषद में चेयरमैन नजाकत खातून ने झण्डा फहराकर दोनों महापुरूषों को नमन किया। इसके अलावा जिला कारागार, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला एवं पुरूष, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सहित जिले भर के सरकारी कार्यालयों पर विभागाध्यक्षों ने झण्डा फहराकर महापुरूषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस वर्ष गांधी जी की 150 वीं जयन्ती कुछ अलग ढंग से ही मनाई गयी। जिसके तहत स्वच्छता के प्रति जहां लोगों को जागरूक किया गया। वहीं प्लास्टिक के इस्तेमाल न करने पर भी लोगों में जागृत पैदा की गयी। जिले भर के शिक्षण संस्थानों में भी गांधी जयन्ती व शास्त्री जयन्ती पर झण्डारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। मुस्लिम इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य मो0 हसीब, नूरूल हुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रबन्धक उमर शरीफ मजाहिरी ने झण्डारोहण किया। सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज रघुवंशपुरम में प्रबन्धक राकेश त्रिवेदी, मां रामश्री उदयभान सिंह इण्टर कालेज एवं डीबी पब्लिक स्कूल, केशवकुंज आबूनगर में प्रधानाचार्य केशमान सिंह ने झण्डारोहण किया। इस मौके पर शिक्षक अशोक, ध्यान, रश्मि, अनुलता, पूनम, सीमा, रंजना मौजूद रहीं। नेहरू बाल हायर सेकेण्ड्री विद्या सदन अरबपुर में प्रधानाचार्य ने झण्डारोहण किया। तत्पश्चात रैली निकाली गयी। जो विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करने के पश्चात पुनः स्कूल पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस मौके पर हितेन्द्र सिंह, फूल सिंह, सतेन्द्र, आशीष श्रीवास्तव, अनु, मोहनी, गुलफिशा तथा छात्र-छात्राएं मो0 जैफ, अमन सोनी, मो0 अयान आदि रहे। इसी प्रकार श्रीकृष्ण आदर्श विद्या मंदिर खम्भापुर में भी दोनों महापुरूषों की जयन्ती मनाई गयी। विद्यालय में झण्डारोहण के बाद एक गोष्ठी में गांधी व शास्त्री के व्यक्तित्व पर चर्चा की गयी। वक्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने तथा स्वच्छता पालीथीन बहिष्कार के साथ ही जल संरक्षण का संकल्प उपस्थित लोगो को दिलाया। अध्यक्षता श्यामलाल कंचन व संचालन डा0 वकील अहमद ने किया। इस मौके पर मनीष कुमार सिंह, सीताराम यादव आदि मौजूद रहे। साहू समाज के तत्वाधान में भी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी। दोनों महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रमोष्ठ प्रयागराज मण्डल के सह संयोजक अरूण कुमार केशरवानी ने शिरकत की। अध्यक्षता मनोज गांधी ने की। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने गांधी व शास्त्री द्वारा देश के लिए किये गये योगदान पर चर्चा की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख तेलियानी अनीता साहू, राजू साहू, अशोक तपस्वी, भारती गांधी, शिवशरण बंधु, अमित शिवहरे, संजय मोदनवाल, मोहिनी साहू, राजेश गांधी, कुंवर मदन गांधी आदि मौजूद रहे। मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम की जनपद इकाई के जिलाध्यक्ष श्रीराम अग्निहोत्री की अध्यक्षता में गांधी व शास्त्री जी के जन्मदिन के अवसर पर दोनों महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर कमलाकांत द्विवेदी, राकेश यादव, पूजा सिंह, तौफीक अहमद आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में जन जागरण जागरूकता समिति एवं ग्लोबल एजूकेशनल डेवलपमेन्ट सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश प्रभारी अनुपम द्विवेदी की अध्यक्षता में गांधी व शास्त्री जी की जयन्ती मनाते हुए चित्रों पर पुष्प अर्पित किये गये। इस मौके पर कपिल देव यादव, राजशेखर पाण्डेय, आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।



शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में गांधी व शास्त्री की जयन्ती मनाकर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। दोनों महापुरूषों के आजादी में योगदान को सराहा गया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी सादगी व देश के लिए की गयी सेवा का बखान किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री दोनों महापुरूषों का देश सदैव ऋणी रहेगा। उन्होने कहा कि शाहजहांपुर रेप पीड़िता को न्याय दिलाने हेतु सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। इस मौके पर महेश द्विवेदी, राजकुमार मौर्य एडवोकेट, अमित मिश्रा नीटू, रामनरेश महाराज, सैय्यद शहाब अली, आदित्य श्रीवास्तव, चैधरी मोईन राईन, कैलाश द्विवेदी, आनन्द सिंह गौतम, कलीम उल्ला, औसाफ अहमद अहमद बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे। उधर समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर झण्डारोहण कर एक गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें वक्ताओं ने गांधी व शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों से इनके बताये रास्तों पर चलने का आहवान किया। इस मौके पर जिला महामंत्री मोईन खां, नफीस उद्दीन, कपिल यादव, चैधरी मंजर यार, सुशील उमराव, शकील गोल्डी आदि मौजूद रहे।