कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय का जगह-जगह हुआ स्वागत


जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय का माला पहनाकर स्वागत करते कांग्रेसी।  


फतेहपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के दोबारा अध्यक्ष बनाये जाने पर जिले के कांग्रेसियों ने अखिलेश पाण्डेय का पार्टी कार्यालय में फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष ने कांग्रेसजनों से पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों पर काम करते हुए संगठन को मजबूत किये जाने की अपील की। उधर स्वागत समारोह से तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजन किनारे किये रहे। 
बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश भर की जिला व शहर इकाईयों को भंग कर दिया गया था। कुछ दिन पूर्व प्रदेश में नये अध्यक्ष के मनोनयन के बाद जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा अखिलेश पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बुधवार को जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने दिल्ली दरबार के सामने उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात काफिला नगर पालिका होते हुए ज्वालागंज पहुंचा। जहां पर स्वतंत्रता सेनानी ठा0 दरियाव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वर्मा तिराहा स्थित राष्ट्रकवि पं0 सोहनलाल द्विवेदी, पटेलनगर स्थित लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल, गणेश शंकर विद्यार्थी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। यहां से काफिला बुलेट चैराहा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचा। जहां पर पार्टी के लोगों ने जिलाध्यक्ष को फूल-मालाओं से लाद दिया।


इस मौके पर रियासत अली, हेमलता पटेल, संतोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, हाफिज अनवारूल हक, मोहसिन खान, विनय तिवारी, शिवाकांत तिवारी, अरूण जायसवाल, उदित अवस्थी, महबूब आलम, राजन तिवारी, कल्याण सिंह, श्याम सुन्दर तिवारी, रूपरानी शर्मा आदि ने स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए संगठन मजबूती पर जोर दिया।