एसपी व एएसपी ने गरीबों के बीच मनाई दीपावली 


                                         गरीबों को सामग्री वितरित करते एसपी व एएसपी।  


फतेहपुर। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने का त्योहार है। इस त्योहार पर जिला व पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्वयंसेवी संगठन भी गरीबों, असहायों को खुशियां बांटने में पीछे नही रहे। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने भी बिलन्दा गांव पहुंचकर गरीबों के बीच खाद्य सामग्री वितरित कर पर्व की जहां बधाई दी वहीं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। 
दीपावली के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक पूजा यादव, क्षेत्राधिकारी थरियांव/नगर राम प्रकाश थरियांव थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम बिलिन्दा पहुंचे। जहां ग्राम वासियों को मिठाई व फल वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने-अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से अवश्य जोड़े। शिक्षा से ही उज्जवल भविष्य की कामना की जा सकती है। उन्होने उपस्थित सभी लोगों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।