दीपावली पर बच्चों ने स्कूल में सजाई सुंदर रंगोली

- बच्चों ने लोगोें को किया पर्यावरण के प्रति जागरूक। 



गुरसहायगंज (कन्नौज)। बच्चों ने दीपावली पर्व के चलते स्कूल परिसर को रंगोली बनाकर सजाया। इसके साथ ही दीपावली पर प्रेम व सौहार्द का संदेश देने के लिए दिया का नक्शा बनाकर रंगोली बनाई। सहायक अध्यापिका आकांक्षा गुप्ता ने बच्चों को दीपावली का महत्व बताया और कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों मेें सद्भावना का विकास होता है।
शुक्रवार को न्याय पंचायत समधन देहात के प्राथमिक विद्यालय लालपुर में बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाई। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक अध्यापक उमेश कुमार ने की। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाई और बच्चों को दीवाली के त्यौहार का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों को पटाखों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति भी जागरूक किया और पटाखों से परहेज करने की अपील की। इस दौरान सहायक अध्यापक रंजीत सिंह, रानी देवी, अनीता देवी, नैंसी, सपना, सुनाक्षी, नेहा, रिया, मुश्कान, दिव्या सहित बच्चे मौजूद रहे।