सपा ही करा सकती सूबे का विकास-अरविंद यादव


---- समर्थकों के साथ मौजूद पूर्व विधायक अरविंद यादव ----



गुरसहायगंज (कन्नौज)। केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है इसके बाद भी प्रदेश के हालात दिन पर दिन बिगडते ही जा रहे है। प्रदेश में न तो कही विकास की गंगा नजर आ रही है और न ही किसान व व्यापारी ही खुशहाल है। कारोबार ठप पडे है तो विकास की रफ्तार पटरी से उतर चुकी है। प्रदेश का विकास मात्र सपा ही करा सकती है। सपा शासन में कराये गये ऐतिहासिक विकास आज भी जनता याद कर रही है। 
यह बात रविवार को सपा प्रदेश सचिव विनय श्रीवास्तव के ग्राम ऊंचा स्थित कैम्प कार्यालय पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कही। उन्होने कहा कि सपा शासन में ऐतिहासिक विकास कराये गये थे, किसानों को उनका हक व सम्मान मिला था, व्यापारी खुशहाल था और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे थे। लेकिन केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ने प्रदेश में चल रहे विकास पर ब्रेक लगा दी। जिससे किसान व व्यापारी परेशान है। उद्योग ध्ंाधे बंद होने की कगार पर है, हजारों की संख्या में युवा बेरोजगार घूम रहे है, सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल साबित हुई है। कानून व्यवस्थाभी पूरी तरह से दम तोड चुकी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और जंगल राज कायम है। जनता को झूठे वादे व जुमले देकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार को जनता जरूर सबक सिखायेगी। जनता के साथ किए जा रहे उत्पीडन का जबाब आगामी चुनावों में भाजपा को देना होगा।