पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर उप मुख्यमंत्री ने किया वृद्धजनों को सम्मानित


कानपुर देहात 25 सितंबर 2019, जनपद के डेरापुर तहसील क्षेत्र के दर्शन सिंह महाविद्यालय  कंचैसी में पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी व अकबरपुर रनियां सांसद देवेन्द्र सिंह भोले की दिवंगत माता कनक देवी व पिता दर्शन सिंह की पुण्य तिथि पर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पहुंचकर सांसद के माता पिता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर व डिग्री कालेज परिसर में मौलश्री पौधे का रोपण किया। इसके उपरान्त प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय की याद में दीप प्रज्जवलन कर तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि माता पिता से बढ़कर कोई नही है माता पिता हम सबके लिए एक छतरी है जो हम सबको संरक्षण देते है। यही नही पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के कार्यो को याद करते हुए हम सभी उनकी प्रेरणा को आगे बढ़ा रहे है।


जम्मू कश्मीर में 370 को 70 मिनट में अमित शाह ने हटाते हुए हमारे देश का कानून लागू ंिकया है। यही नहीं हमारे देश की अर्थ व्यवस्था पर जहां लोग सवालिया निशान खडे कर रहे है लोग इस व्यवस्था को समझ नही पा  रहे है। मा0 प्रधानमंत्री जी की योजनायें जन जन तक पहुंच रही है वहीं विपक्षी जब चुनाव लडते थे तो गांव में कुछ खम्बे डालकर बिजली की सहूलियत देने का झूठा वादा करके भोली भाली जनता से वोट हासिल कर लेते थे लेकिन मा0 नरेन्द्र मोदी ने घर-घर में बिजली पहुंचाने का काम किया है। नकल माफियाओं में नकेल कसी गयी है। मुन्ना भाई परीक्षा में फटक नही पा रहे है। वहीं उप मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के बच्चों व वृद्धजनों को सम्मानित किया।
इस मौके पर अकबरपुर रनियां सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने उनके आगमन पर जहां आभाव भी प्रकट किया यही नही इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व घाटमपुर विधायक कमलरानी वरूण, औरैया के राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, विधान परिषद सदस्य अरूण पाठक, जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री आदि लोग ने भी सम्बोधन किया। वही इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आगमन पर हेलीपैड पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह व जनप्रतिनिधियों ने बुकें देकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें सलामी भी दी गयी । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, अतिरिक्त मजिस्टेªट जेपी पाण्डेय, एसडीएम डेरापुर दीपाली भर्गाव, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी डेरापुर रामकृष्ण मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।