जिलाधिकारी कानपुर देहात व विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दैनिक जरूरतों की चीजों के साथ दवाईयों का वितरण सुनिश्चित किया जाये: डीएम

  • राहत व बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता कतई क्षम्य नहीं होगी-जिलाधिकारी



कानपुर देहात 19 सितंबर 2019, जिलाधिकारी व विधायक भोगनीपुर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भोगनीपुर तहसील के जमुना नदी के निकट के गांव  
क्योटा, नयापुरवा आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने  उपजिलाधिकारी भोगनीपुर को निर्देश दिया कि जो भी गांव बाढ़ से प्रभावित है, उन्हें राहत सामाग्री, पेयजल तथा नाव की तत्काल व्यवस्था उपलब्ध करायी जाय तथा वहां के लोगो तथा आस-पास के क्षेत्रों में भी एलर्ट कर दिया जाय कि वे उचित स्थान या राहत केन्द्रों पर आ जाय। जिलाधिकारी व विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत सामग्री भी दी।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भोगनीपुर के अन्तर्गत गांव क्योटरा, नयापुरवा आदि गावों का नाव से भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि राहत व बचाव कार्य के लिए टीमें लगायी गयी है तथा नाविकों को भी बता दिया गया है कि क्षमता के अनुसार ही नाव में लोगो को बैठाया जाय, जिससे कि कोई दुर्घटना आदि की सम्भावना न रहे। उन्होंने बताया कि जनपद में बाढ़ चैकिया स्थापित की गयी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। सभी केन्द्रों को सक्रिय कर दिया गया है तथा प्रत्येंक केन्द्रों पर अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गयी है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी भोगनीपुर राजीव राज को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित जितने भी घर है, उनका चिन्हाॅकन कर ले तथा बाढ़ की वजह से जिन घरों की बिजली काटी गई है, उन्हें निःशुल्क मिट्टी का तेल आवश्यक रूप से उपलब्ध करा दिया जाए। इसी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दैनिक जरूरतों की चीजों के साथ दवाईयों का वितरण सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने उप जिलाधिकारी व सम्बन्धित प्रभारियों को सख्त लहजें में निर्देशित किया है कि राहत व बचाव कार्यों में कोई भी शिथिलता कतई क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि वो अपने क्षेत्र में निरंतर नजर बनाये रखे तथा बाढ़ प्रभावित लोगो को तत्काल सुविधा मुहैया करायी जायें। कहीं से भी कोई शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जायेगी। विधायक भोगनीपुर विनोद कटियार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की चिन्ता न करे हम सब आप लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि सभी को राहत सामग्री दी जायेगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम भोगनीपुर राजीव राज, तहसीलदार आदि लोग उपस्थित रहे।