एसपी (ट्रैफिक) ने बच्चों को सिखाया यातायात के नियम

कानपु । शहर के बिगड़ते हुये ट्रैफिक निजाम को सुधारने के लिये अब बड़े पैमाने पर बदलाव की जरूरत है। इसी सम्बन्ध में आज एसपी (ट्रैफिक) सुशील कुमार ने एक पाठशाला का आयोजन किया। शहर में यातायात में बढ़ती आराजकता को लेकर यातायात पुलिस इन दिनों बेहद सक्रिय है। इसी के चलते स्कूली छात्रों को भी यातायात के नियम बताये जा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने भी एक स्कूल में पाठशाला लगाकर छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर यातायात पुलिस ने डॉ वीरेंद्र स्वरुप पब्लिक स्कूल कैंट में छात्र छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की पाठशाला लगाई गयी। पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में आम जनता को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उसी क्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को ट्रैफिक रुल्स के बारे में बताया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक रुल्स के बारे में जानकारी देते हुए एचसीपी शिव सिंह छोकर ने छात्र छात्राओं को फिल्मी गाने गा कर यातायात नियमों की जानकारी दी। बच्चों ने फिल्मी गाने को सुनकर नियमों को गंभीरता से सुना और नियमों को पालन करने के लिए कहा और कहा कि हम भी ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और अपने मम्मी पापा से भी कहेंगे। 
पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने आंकड़ों की आधार पर ट्रैफिक दुर्घटना में कितने लोगों की जान गई उसके बारे में बताया। तो वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा कि सीनियर अधिकारियों की कोशिश और प्रयास पर कानपुर उत्तर प्रदेश का पहले नंबर का शहर हो गया है। जहां पर बहुत अधिक संख्या में जनता हेलमेट लगाकर वाहन चलाती है। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सहयोग से वीरेंद्र स्वरुप स्कूल के सामने दो रोटरी के सदस्य स्कूल छूटने के समय पर गाड़ियों को व्यवस्थित लगवाने का कार्य करेंगे। जिससे यातायात सुचारु रुप से चल सकेगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार, यातायात निरीक्षक विनोद यादव,  प्रधानाचार्य डॉ सुषमा मंडल आदि लोग मौजूद रहे।