सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष का गंगा बैराज पर भव्य स्वागत

 


कानपुर, समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप का फूल मालाओं से भव्य स्वागत गंगा बैराज पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में किया गया! प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई पहुंचे! गंगा बैराज से पुराना कानपुर में स्वागत हुआ, सिविल लाइंस, होते हुए

कैंट मस्कर घाट पर पहुंचकर शहीदों की स्मृति पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया। पूरे शहर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जातियों को जोड़कर चलने वाली पार्टी है भाजपा सरकार ने केवल जात पात की राजनीति करके बेड़ा गर्क कर दिया है! स्वागत के दौरान नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्या, शेष , ग्रामीण नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ वीरेंद्र कुमार निषाद, उपेंद्र यादव शेषनाथ यादव पूर्व नगर सचिव, पूर्व नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग  प्रकोष्ठ रवि कश्यप, आदि लोग मौजूद रहे।