पूर्वोतर को मानसून ने किया पार, उप्र में अगले हफ्ते होगी मानसूनी बारिश

- इस बार जमकर होगी बारिश, 18 जून तक कानपुर में मानसून देगा दस्तक

कानपुर । चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के मौसम विभाग ने बताया ने अगले हफ्ते उप्र में मानसून के आने की सम्भावना जताई है। मानसून ने रविवार को सबसे ज्यादा सफर पूर्वोत्तर तक का सफर पार कर लिया है। अब बंगाल की खाड़ी से अगले तीन दिनों में आगे बढ़ते हुए झारखंड से होता हुआ बिहार के रास्ते होकर माह के तीसरे हफ्ते में उप्र में दस्तक मानसून दे देगा। यह बात सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पाण्डेय ने दी।
उन्होंने कहा कि मॉनसून ने बीते रविवार देश में एंट्री कर ली है और केरल को मानसून के बादलों ने खूब भिगोया है। इसके साथ अब बाकी राज्यों में भी मॉनसून आने लगा है। उन्होंने बताया कि उत्तरी भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने बताा कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उप्र के बाद आगे बढ़ते हुए देश की राजधानी दिल्ली में 27 जून को मानसून पहुंचने की संभावना जातई है। जहां पहली मानसूनी बारिश से दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पूर्वोतर को पार कर इस तरह आगे बढ़ रहा मानसून - सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ पाण्डेय ने बताया कि कल (रविवार) को मानसून ने लंबी छलांग लगाईं और पूर्वोतर को पार कर लिया है। इसके चलते अब 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उसके बाद मानसून झारखंड में प्रवेश करते हुए बिहार की तरफ बढ़ेगा। भारतीय मौसम विभाग ने इस बार सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है। इसका असर पूरे उप्र पर पढ़ेगा। बताया कि मई महीना राहत भरा निकल जाने के बाद जून का पहला सप्ताह भी अच्छा निकल गया, लेकिन अब 10 जून तक तेज गर्मी की मार झेलना पड़ेगा।
उप्र में कब कितनी होगी बारिश - मौसमी विज्ञानी डॉ एस एन सुनील पाण्डेय ने जानकारी दी कि जून के तीसरे हफ्ते में उप्र में मानसून पूरी तरह से आने की संभावना है। प्रदेश में इस बार जमकर बदरा बरसेंगे। बारिश को लेकर उन्होंने पुर्वानुमान लगाते हुए बताया कि, इस बार पश्चिमी उप्र में सामान्य बारिश (92-108) मिमी. की संभावना है, वहीं पूर्वी उप्र में 106 मिमी. बारिश हो सकती है। कानपुर में माह के तीसरे हफ्ते के आखिर में यानी 18 जून से बारिश की आशंका है।n