किसान कांग्रेस के नए पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, कहां हर कोरोना पीड़ित की हर संभव मदद करें


किसान कांग्रेस के नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विजय सिंह मर्तोलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस भावी महापौर प्रत्याशी कानपुर नगर और राजीव द्विवेदी के सामने किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के लिए बढ़-चढ़कर काम करने को कहा गया और कोरोना काल में हर भूखे को हर जरूरतमंद को किसी प्रकार की कोई जरूरत हो तत्काल प्रभाव से उनकी मदद की जाए अगर आप लोग ना कर पाए तो तत्काल प्रभाव में हमें फोन करके हमारे आवास पर आकर उन लोगों के लिए राशन ले जाएं और उनके घर पर जाकर राशन वितरित करें जिसमें मुख्य रुप से विजय सिंह मर्तोलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राजीव द्विवेदी, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, अजय कुमार तिवारी, डॉ रामनरेश कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, गोलू सिंह चौहान, अशोक कुशवाहा, सुमित कुमार, मो नफीस, राम जीवन सिंह, रत्नेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।v