पुस्तक दिवस पर मेरी पुस्तक मेरा ज्ञान कार्यक्रम का किया आयोजन


राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में पुस्तक दिवस पर मेरी पुस्तक मेरा ज्ञान कार्यक्रम का आयोजन कैंप कार्यालय पर किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि पुस्तक दिवस पर मेरी पुस्तक मेरा ज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को पुस्तक के महत्त्व के बारे में बताया गया। की जीवन में पुस्तकों से भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकता है। पुस्तकों में जीवन का सार छुपा होता है। आजादी दिलाने वाले महान क्रांतिकारियों के बारे में बताया और उनके जीवन काल में देश के बलिदान पर जिन पुस्तकों में लिखा था उन पुस्तकों को बच्चों को दिखाया। पुस्तक दिवस की अवसर पर बच्चों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने उपहार भेंट किए।v